04 November 2017

फुल फॉर्म : पटवारी के लिए

1. कम्प्यूटर (COMPUTER):की फुल फॉर्म क्या है।
उतर.कॉमनली ऑपरेटिड मशीन पर्टिकुलरली यूज़ड फॉर टेक्नोलॉजी एजुकेशन एंड रिसर्च
2. एक्स.एम.एल. (XML):की फुल फॉर्म क्या है।
उतर. एक्सटेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज
3. डी.पी. (DP): की फुल फॉर्म क्या है।
उतर.डिस्प्ले पिक्चर (प्रदर्शित तस्वीर)
4. एल.एल.बी. (LLB):की फुल फॉर्म क्या है।
उतर.बैचलर ऑफ़ लॉ (कानून में स्नातक)
5. पुलिस (POLICE):की फुल फॉर्म क्या है।
उतर. प्रोटेक्शन ऑफ़ लाइफ इन सिविल एस्टाब्लिश्मेंट (अनाधिकारिक)

02 November 2017

पंचायती व्यवस्था

बलवंतराय मेहता समिति

भारत में “पंचायती राज” की स्थापना के उद्देश्य से ही भारत सरकार ने बलवंतराय मेहता की अध्यक्षता में एक समिति की नियुक्ति की थी. इस समिति ने भारतीय लोकतंत्र की सफलता के लिए लोकतंत्र की इमारत को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके लिए उसने प्रजातांत्रिक विकेंद्रीकरण के सिद्धांत को लागू करने की सिफारिश की. इस समिति ने निम्नलिखित सुझाव दिए –

i) सरकार को अपने कुछ कार्यों और उत्तरदायित्वों से मुक्त हो जाना चाहिए और उन्हें एक ऐसी संस्था को सौंप देना चाहिए, जिसके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विकास के सभी कार्यों की पूरी जिम्मेदारी रहे. सरकार का काम सिर्फ इतना रहे कि ये इन संस्थाओं को पथ-प्रदर्शन और निरीक्षण करती रहे.

ii) लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत बनाने के लिए राज्यों की उच्चतर इकाइयों (जैसे प्रखंड, जिला) से ग्राम पंचायतों का अटूट सम्बन्ध हो. इसलिए, प्रखंड और जिले में भी पंचायती व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है.

01 November 2017

पंचायती राज

पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम, तहसील, तालुका और ज़िला आते हैं। भारत में प्राचीन काल से ही पंचायती राजव्यवस्था अस्तित्व में रही है, भले ही इसे विभिन्न नाम से विभिन्न काल में जाना जाता रहा हो। पंचायती राज व्यवस्था को कमोबेश मुग़ल काल तथा ब्रिटिश काल में भी जारी रखा गया। ब्रिटिश शासन काल में 1882 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रिपन ने स्थानीय स्वायत्त शासन की स्थापना का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। ब्रिटिश शासकों ने स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं की स्थिति पर जाँच करने तथा उसके सम्बन्ध में सिफ़ारिश करने के लिए 1882 तथा 1907 में शाही आयोग का गठन किया। इस आयोग ने स्वायत्त संस्थाओं के विकास पर बल दिया, जिसके कारण 1920 में संयुक्त प्रान्त, असम, बंगाल, बिहार, मद्रास और पंजाब में पंचायतों की स्थापना के लिए क़ानून बनाये गये। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान भी संघर्षरत लोगों के नेताओं द्वारा सदैव पंचायती राज की स्थापना की मांग की जाती रही।

31 October 2017

पंचायती राज व्यवस्था : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है— भाग-9
पंचायती राज व्यवस्था किस पर आधारित है— सत्ता के विकेंद्रीकरण पर
पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है— जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
किसके अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है— नीति-निर्देशक सिद्धांत
संविधान के किस संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया है— 73वें संशोधन
73वें संशोधन में कौन-सी अनुसूची जोड़ी गई हैं— 11वीं
पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु कौन उत्तरदायी है— राज्य निर्वाचन आयोग
भारत में पंचायती राज अधिनियम कब लागू हुआ— 25 अप्रैल, 1993
सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था कहाँ लागू की गई— नागौर, राजस्थान में
राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था कहाँ लागू की गई— 1959 को
देश के सामाजिक व सांस्कृतिक उत्स्थान के लिए कौन-सा कार्यक्रम चलाया गया— सामुदायिक विकास कार्यक्रम

20 October 2017

शाहजहां ने क्या- क्या बनवाया

आज हम एक ऐसी ट्रिक ले कर आये है जिस से आप शाहजहां ने क्या- क्या बनवाया को याद रख सके | 

Trick :- 

मत जा रेशमा दिवानी

19 October 2017

महमूद गजनवीके समय के विद्वान


आज हम एक ऐसी ट्रिक ले कर आये है जिस से आप महमूद गजनवीके समय के विद्वानको याद रख सके | 

Trick

FUFA

18 October 2017

संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थायी सदस्य देश

आज हम एक ऐसी ट्रिक ले कर आये है जिस से आप संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थायी सदस्य देश को याद रख सके | संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थायी सदस्य देश के बारे में सारी exams में एक से दो प्रश्न पूछे जाते है |


Trick:-

FRACE(फ्रेश)

लाभ- हानि – सेकेंडों में कीजिये हल- (भाग -1)

    लाभ - हानि – सेकेंडों में कीजिये हल - ( भाग -1) Profit and Loss Question with tricky solution in Hindi सदैव ...